न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आरंभ स्टडी सर्किल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार शेखर पाठक की यात्रा किताब हिमांक और क्वथनांक के बीच का भव्य लोकार्पण हुआ। नवारूण प्रकाशन के संजय जोशी ने इस अवसर पर शेखर पाठक से किताब पर विस्तार से चर्चा की। विमोचन से पूर्व नैनीताल से आए छायाकार प्रदीप पांडे ने कालिंदीखाल यात्रा पर केंद्रित इस किताब की जानकारी दी। किताब का विमोचन पथारोही महेंद्र मिराल, मनमोहन चिलवाल प्रकाशक संजय जोशी ने किया। इस अवसर पर अस्कोट आराकोट अभियान की अब तक की यात्रा पर स्लाइड शो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। आरंभ स्टडी सर्कल ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। यह आयोजन छठी अस्कोट आराकोट यात्रा के लिए यात्री दल के पांगू रवाना होने की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हर्ष काफर पिथौरागढ़ कैंपस के निदेशक डॉ. हेम पांडे, अशोक पंत, जनमंच संयोजक भगवान रावत, आईस संस्था के बासु पांडे बाल विज्ञान खोजशाला के संस्थापक आशुतोष उपाध्याय शीतल एकता किशोर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!