न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जालेश्वर सांस्कृतिक समिति अभियान के प्रणेता साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थु एवं बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष लोक गायिका भगवती दनपुरिया कत्थक नतक पंडित हेमंत गुरु साहित्यकार लक्ष्मी आर्य मंजुला अवस्थी, डॉ. आनंदी जोशी अनिता जोशी आशा सौन, नीरज जोशी रेखा पांडे ललित पांडे ने संयुक्त रूप से दोनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि डॉक्टर अवस्थी नशा मुक्ति अभियान बेटी बचाओ अभियान चला कर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, वही बाल साहित्यकार ललित अपनी लेखनी से समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। सम्मानित हुए दोनों लोगों ने समिति का आभार जताया।

error: Content is protected !!