महाशिवपुराण के बाद सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण

न्यूज़ आई एन

चंपावत। जिले के कालूखाड़ ग्रामसभा के फुटलिंग महादेव मंदिर में आयोजित दस दिवसीय शिव कथा का सोमवार को भव्य समापन हुआ। देशभर के संत व क्षेत्रीय जनता भंडारे में पहुंचे। क्षेत्र के हजारों लोगों ने भगवान भोलेनाथ की जय जय कारे के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आज सुबह पूजा अर्चना के बाद कथावाचक अजय कृष्ण महाराज ने भगवान भोलेनाथ की कथा सुनाई अंतिम दिन हवन यज्ञ के साथ शिव कथा का समापन हुआ। समापन अवसर पर गुरुग्राम से महंत तारा गिरी महाराज, पानीपत से महंत लछमन भारती, महंत ज्ञानेश्वर गिरी, पुजारी अमरपुरी, खानापति गणेश, सिद्ध नरसिंह मंदिर के महंत जमुना गिरी महाराज, हंसेश्वर के लछमन गिरि, सत्ययेश्वर महादेव से राम गिरि, गुरुग्राम से मंगलगिरी, खाटूश्याम से महंत सत्यगिरी, गुड़गांव से पूनम गिरी, मनलाडेश्वर से रूपेश पुरी, खंडेश्वरी का चेला मोहन पुरी, फुटलिंग मंदिर के महंत हरिशंकर गिरी, किमतोली से राजेंद्र गिरी, खाटू श्याम से देवेंद्र भारद्धाज, पूर्णागिरी से मुकेश गिरी, रेवाड़ी से बसंत गिरी, भरतपुर केशव गिरी, सितारगंज से राधे गिरी, लोहाघाट पाटन से आदित्य गिरी, भुवन गिरी , टनकपुर से सत्येंद्र दास, रीठा साहिब महंत हीरा नाथ, बदायूं से बाबा दर्शन मुनी, सितारगंज से नारायण नाथ, डिपटेश्वर से ज्योति दास, बिशंग लोहाघाट से सुदर्शन नाथ, मुड़ियानी चंपावत महंत गूल गिरी, बिशुंग योगी भक्तलाई नाथ, लोहाघाट से चंद्रालाइ नाथ, गुड़गांव से श्रवण कुमार, लोहाघाट कोलीढेक के योगी दीनानाथ ने हवन यज्ञ में भागीदारी की दोपहर बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र के 20 गांव के साथ ही लोहाघाट चंपावत टनकपुर आदि से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

error: Content is protected !!