न्यूज़ आई एन

चंपावत। एस ओजी और लोहाघाट थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने खेतीखान सड़क मार्ग क्षेत्र से कुलदीप सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी नगला नानकमत्ता से 21.35 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता क्षेत्र से सस्ते दामों में स्मैक खरीद कर चंपावत लोहाघाट में ऊंचे दामों में बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत, उप निरीक्षक पूरन सिंह मुख्य आरक्षी सुनील कुमार आरक्षी अशोक वर्मा कांस्टेबल अशोक पुरी शामिल थे।

error: Content is protected !!