न्यूज आईएन
खटीमा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के विस्तार की अधिसूचना जारी होने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से मुख्य चौक तक जुलूस निकाला। साथ ही मुख्य चौक पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। खटीमा नगर पालिका का परिसीमन होने से अब उमरू खुर्द, ऊंची महुवट, गोसी कुआं, भुडाई, मुंदेली, नोगवा ठग्गू आदि क्षेत्र नगर पालिका के साथ जुड़ जाएंगे। इस दौरान सतीश गोयल, सतीश भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, मोहनी पोखरिया, नंदन सिंह खड़ायत, मनोज वाधवा, भुवन जोशी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!