न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा है कि पिथौरागढ़ जिले में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई 26 मई को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पिथौरागढ़ और डीडीहाट के लिए अलग-अलग इकाइयों का गठन किया जाएगा। पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता की, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ भागीदारी करेगी। कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक विस्तार की चर्चा के बाद उन्होंने कहा कि 25 मई तक पिथौरागढ़ और डीडीहाट से अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के नाम नेतृत्व को भेजे जाएंगे। 26 मई को पदाधिकारी के नाम तय कर दिए जाएंगे। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार होगा। वार्ता के दौरान संगठन मंत्री जीएस कोटल्या, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, श्रीकांत खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश अधिकारी पिथौरागढ़ के शमशेर महर, गोविंद सिंह बिष्ट सुशील खत्री, चंद्र प्रकाश पुनेडा, नरेंद्र ग्वाल, महादेव भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!