न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस ने गुरुवार को डॉन बॉस्को स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज पांडे उप निरीक्षक पंकज तिवारी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया बच्चों को अपने मोबाइल में प्राइवेसी सेटिंग ऑन रखने को कहा गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। थाना अध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल ने क्षेत्र में नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया गया।

error: Content is protected !!