न्यूज आई एन

खटीमा। शारदा नहर में कूदी एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को चौथे दिन बरामद किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बनबसा निवासी महिला पूजा सिंह (28) ने 16 अप्रैल 2024 को बनबसा बैराज के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह खटीमा के लोहियाहेड पावर हाउस के कंट्रोल रूम से महिला का शव जाली में अटकने की सूचना मिली। वहीं लोहियाहेड पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने मौके पर जाकर शव को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में शव का पंचनामा भर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!