न्यूज आई एन

खटीमा। क्षेत्र में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा चालक का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर खटीमा नागरिक चिकित्सालय के पीएम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के ग्राम निघोल निवासी शेरू पुत्र घासीराम के रूप में हुई। वह खटीमा के अमाऊ स्थित शनि मंदिर कॉलेनी में झोपड़ी में रहता था। उसके साथ घर पर उसकी पत्नी और एक बेटा रहते हैं। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!