न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले के दो युवाओं ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। मुनस्यारी तहसील के अमितेश पांगती ने शानदार प्रदर्शन कर 212 वी रैंक हासिल की है ।अमितेश ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया उनके पिता तेज बहादुर सिंह पांगती रिटायर्ड कर्नल है। उनके दादा जगत सिंह पांगती प्रतिष्ठित व्यापारी और स्वतंत्रता सेनानी रहे। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता पाई। वे दो बार मेंस और दो बार इंटरव्यू तक पहुंच चुके थे। मूल रूप से दरकोट गांव निवासी अमितेश की इस सफलता से मुनस्यारी तहसील में खुशी की लहर है। जिले के दूसरे युवा धारचूला तहसील के चौंदास घाटी के सोसा गांव निवासी संदीप सिंह है। जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 906 वी रैंक हासिल की है ।संदीप के पिता अरविंद सिंह कुंवर धारचूला में राशन की दुकान चलाते हैं। माता सुनीता देवी गृहिणी है। संदीप ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ में ज्ञान दीप बाल विद्या मंदिर कुमोड़ से ली। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया। वे 2018 से दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। उन्हें छठे प्रयास में सफलता मिली। इस वर्ष उनका दूसरा इंटरव्यू था। उन्होंने गणित को अपना वैकल्पिक विषय चुना था उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ताऊ भरत सिंह ताई धर्मा देवी माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। रंग कल्याण संस्था के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व मुख्य एन एस नपलच्याल ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!