न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के पृथ्वी विज्ञान के पूर्व प्रोफेसर प्रो. कंचन पांडे उनकी धर्मपत्नी तथा प्रसिद्ध भू विज्ञानी पद्म भूषण स्व. खड्ग सिंह वल्दिया की धर्मपत्नी एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ पहुंचे। प्रो. पांडे ने भू विज्ञान विभाग के पुस्तकालय के लिए सैकड़ों पुस्तकें प्रदान कीं। विदित हो कि प्रो. कंचन पांडे को भारतीय उपमहाद्वीप में महाद्वीपीय बाढ़ बेसाल्ट के विकास पर अपने अध्ययन के लिए जाना जाता है और वह राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के निर्वाचित फेलो हैं। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रो. पांडे के सहयोग के लिए परिसर प्रशासन ने आभार जताया है।

error: Content is protected !!