न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले में जंगलों की आग तेजी से बढ़ रही है। जिले में अब तक हुई दो दर्जन घटनाओं में करीब 33 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ है। वन विभाग को करीब 85000 का नुकसान अब तक हो चुका है। आग लगने की अधिकांश घटनाएं सिविल वनों में हुई है, जबकि आरक्षित वनों में घटनाएं अपेक्षाकृत कम हो रही है। वर्तमान में वन विभाग के डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में तैनात होने से आग पर नियंत्रण पाने में कर्मचारियों की कमी महसूस हो रही है।

error: Content is protected !!