
एन आई एन
पिथौरागढ़ पुलिस ने एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के मामले में वारण्टी अभियुक्त पुष्कर सिंह भण्डारी (निवासी दाड़िम खोला) को ऐचोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अदालत में हाजिर न होने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। एसएचओ ललित मोहन जोशी, उपनिरीक्षक कमलेश जोशी व कांस्टेबल गौरव सिंह की टीम ने गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया।