न्यूज आईएन

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मझोला जमौर मे सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन मे जनसभा आयोजित की। जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक दान सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अपने पार्टी कार्यकर्ताओ के बलबूते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बदौलत रिकॉर्ड तोड़ मतो से विजय होगी। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की बात करती है और सबका विकास सबका साथ के नारे को बुलंद कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, अनवर अहमद, रहमत अली, अनीस अहमद, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, राहुल सक्सेना , विशाल चौहान, रोहित वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!