न्यूज आईएन

खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल खटीमा की कार्यकारिणी का विस्तार मुख्य चौराहे स्थित एक निजी बैंकट हॉल में किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व व्यापार मंडल के सभी पुराने व्यापारियों के साथ मिलकर 11 सदस्य संरक्षक मंडल के साथ कार्यकारी का विस्तार किया गया। चुनाव के 2 वर्ष बाद हुए कार्यकारी विस्तार में सभी वर्ग के व्यापारियों को कार्यकारी में स्थान दिया गया। सर्वसम्मति से व्यापारी नेता सुमित गुंबर को युवा व्यापार मंडल की कमान सौंप गई। सुशांत अग्रवाल को युवा व्यापार मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री धामी ने व्यापार मंडल एवं खटीमा क्षेत्र के सभी व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि खटीमा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ व्यापारियों के व्यवसाय के उत्थान के लिए भी बहुत सारे कार्य किया जा रहे हैं। जिससे व्यापारियों की आय के स्रोत बड़े एवं बाहर से लोग आकर खटीमा में अपने व्यापारिक गतिविधियों में भाग ले। युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी को तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता संतोष अग्रवाल एवं मनोज वाधवा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता दान सिंह रावत, रमेश चंद्र जोशी, राजेश राणा, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,सुनील रैदानी, अनिल ओली, जगदीश गोयल, नरेश गुप्ता विजय अरोड़ा दुष्यंत गुंबर सुनील ग्रोवर ईश्वर बंसल, विशाल गोयल, पवन अरोड़ा, वरुण अग्रवाल नंदन सिंह खड़ायत, सुधीर बत्रा, सुनील बत्रा, पवन अग्रवाल, सूरज शर्मा आदि थे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!