न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने सिमलगैर बाजार में चाय पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां लोगों के सामने रखी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बल्दिया, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!