न्यूज आईएन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोकसभा सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट बंडिया स्थित एक निजी रिजॉर्ट में जनसभा में शामिल हुए। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनका फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि धामी सरकार की ओर से प्रदेश में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी आगामी पांच वर्षों तक गरीबों को मुक्त राशन दिए जाने की घोषणा की है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। वर्ष 2024 में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक विश्व शक्ति बनने जा रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबके बीच में पला बड़ा हूं। और आज मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सेवा कर रहा हूं। लगातार क्षेत्र में आने जाने के कारण यहां की आम जनमानस की समस्या से अवगत हूं। और इसके निस्कारण के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर रहा हूं। कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार में अनेक तरह की कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की मौजूद सभी जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उसके बाद शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि उनका खटीमा से विशेष लगाव है और खटीमा की जनता भी उन्हें हर वक्त अपना समर्थन देती आई है। खटीमा की जनता ने दो बार चुनाव जीत कर उन्हें विधायक के रूप में सदन में भेजा और आज वह मुख्यमंत्री के रूप में पूरे प्रदेश के साथ खटीमा के विकास को लेकर वचनबद्ध हैं। इस दौरान दर्जनों भाजपा में शामिल हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्तम दत्ता, दान सिंह रावत, रमेश चंद्र जोशी, हिमांशु बिष्ट, कमल जिंदल, जीवन धामी, मनोज वाधवा, नंदन सिंह खड़ायत, संतोष अग्रवाल,राजपाल सिंह, सतीश गोयल, दान रावत, उत्तम दत्ता, रंजीत सिंह नामधारी, मोहन चुफाल, हयात सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!