न्यूज़ आईएन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय पहुंचकर स्थानीय जनता से मुलाक़ात की। जहां उनका इंतजार कर रहे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में पहुँचे एक-एक स्थानीय निवासियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की भी अपील की। कहा क़ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें एकजुट होकर देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी जगजीत सिंह, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, अशोक बत्रा, देवेंद्र चंद, नंदन सिंह , सुमित गुंबर, अरूण सक्सेना, नगर अध्यक्ष जीवन धामी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!