न्यूज आईएन

खटीमा। शिवालिक बाल विज्ञान क्लब के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान संस्था द्वारा 14 से अधिक विज्ञान और गणित कार्यशाला आयोजित की गई। 1300 से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया। 25000 से अधिक छात्रों को सेशन तथा अन्य माध्यमों से विज्ञान से जोड़ा गया। इसके साथ ही 2 पुस्तक मेलों में 4 दिवसीय सफल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया। पूरे वर्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से 4 मिलियन से अधिक लोगों तक विज्ञान संबंधी वीडियोस को पहुँचाया।

सत्र के अंत में संस्था ने देहरादून का 2 दिवसीय शैक्षणिक दौरा आयोजित किया। जिसमें क्लब के दस सदस्यों ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र, वन अनुसंधान संस्थान, तापकेश्वर महादेव मंदिर, रॉबर्स केव, और कुछ अन्य विज्ञान संस्थानों का दौरा किया। संस्था के अध्यक्ष सुमित पाण्डेय, सचिव विनय जोशी, संयुक्त सचिव हर्षित समंत, समन्वयक सरवजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सुमित पाण्डेय, हर्षिता देवराड़ी, हिमांशु तिवारी, धीरज गरकोटी, आशीष गौतम, गौरव पांडेय, श्वेता रावत ने इस दौरे में भाग लिया। अध्यक्ष सुमित और सचिव विनय ने कहा कि संस्था ने पिछले वर्ष में एक गुणोत्तर वृद्धि हासिल की है और आगामी सत्र में भी उम्मीद कर रहे हैं।

क्लब गाइड निर्मल न्योलिया और सत्यम चौरसिया ने सम्पूर्ण टीम को एक सफल वर्ष की बधाई दी।

मृदुल पांडेय

खटीमा

error: Content is protected !!