न्यूज आईएन

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता तपेड़ा गुरूद्वारा छेवी पातशाही सिंह सभा में होला महल्ला पर्व धूमधाम से मनाया गया। होला महल्ला पर्व मनाए जाने को लेकर 29 मार्च को गुरुद्वारा छेवी पातशाही में अखंड पाठ साहिब आरंभ हुए थे। 31 मार्च को अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत कथावाचक नानकमत्ता साहिब, हजूरी रागी जथा श्री नानकमत्ता साहिब, सुखबीर सिंह फौजी का कमिश्नरी जथा के द्वारा गुरबाणी का उपदेश दिया गया। क्षेत्र की संगत बडी संख्या में छेवी पातशाही गुरूद्वारे में दर्शन को पहुंची। इस दौरान क्षेत्र की संगत के लिए लंगर व्यवस्था की गई। सिंह सभा पदाधिकारी प्रधान हरजीत सिंह, मनदीप सिंह संरक्षक, बलविंदर सिंह सेक्रेटरी, सतनाम सिंह कोषाध्यक्ष आदि ने गुरुद्वारा पहुंची संगत का धन्यवाद किया।

मृदुल पांडेय

खटीमा

error: Content is protected !!