न्यूज आईएन

खटीमा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के प्रथम बार खटीमा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने एक निजी होटल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता रोजगार, महंगाई के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के कुछ में मतदान करने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को आगे बढ़ाते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने उधम सिंह नगर पुलिस की कानून व्यवस्था कर सवाल खड़े किए। कहा कि ट्रांसपोर्टर तथा खनन करने वालों से अवैध वसूली कर करने में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ दिए है। वहीं बीते रोज नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले को भी सरकार की कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का फेलियर बताया। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में आज किसी गरीब का बिजली बिल का 3 हजार रुपए भी बकाया रह जाता है तो उसकी बिजली काट दी जाती है। पर नगर के शराब कारोबारियों के करोड़ों के बिल माफ कर दिए जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में अनेक स्थान से पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने किया। इस अवसर पर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राना, संजीव आर्या, उमेश सिंह राठौर, जसविंदर सिंह, नरेश राना, राजू सोनकर, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस लीला चंद, जिलाध्यक्ष उधमसिंह नगर हिमांशु गावा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, नगर महामंत्री पंकज टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, पंकज मेहता, नीरज बिष्ट, लक्ष्मण राना, जिलापंचायत सदस्य अरविंद कुमार, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह बिष्ट, गणेश मुडेला, रेहान अंसारी, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!