न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी द्वारा टकाना रामलीला मैदान पिथौरागढ़ में आयोजित पांच दिवसीय भरत रंगोत्सव के तीसरे दिन प्रतिभा सांस्कृतिक संस्थान दिल्ली ने प्रस्तुति दी। उन्होंने महाकवि भास द्वारा रचित है संस्कृत नाटक को हिन्दी में मंचित किया। इसका निर्देशन भूमिकेश्वर द्वारा किया गया। नाटक महाभारत से लिया गया एक प्रसंग है जो श्री कृष्ण और दुर्योधन के बीच की वार्ता पर आधारित था। पांडवों की तरफ से श्री कृष्ण शांतिदूत बनके दुर्योधन से युद्ध को रोकने का आग्रह करने आते हैं। यहां मुख्य अतिथि तपन सिंह रावत, ऋषेन्द्र महर, राजेश्वरी कापड़ी, भावना मासीवाल समेत दर्शक मौजूद रहे। भरत रंगोत्सव के कलाकारों ने किया जीवंत अभिनय

error: Content is protected !!