न्यूज़ आई एन

चंपावत। चंपावत के पाटी क्षेत्र के मंगललेख गांव के 25 वर्षीय पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट का शव गांव से डेढ़ किमी दर सल्यानी तोक में मिला। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पान सिंह के सिर और गर्दन में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पाटी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पान सिंह की गांव में दुकान थी। वह मंगलवार रात 11 बजे तक मंगललेख की होली में दिखाई दिया। इससे पहले भी 14 फरवरी को पाटी के कजीना क्षेत्र में 30 वर्षीय खिलानंद के पेट में चाकू घोप कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी को पुलिस नहीं एक ही दिन में गिरफ्तार कर लिया था। दो माह में दो वारदात होने से लोग सहमें हुए हैं

error: Content is protected !!