न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र चिमस्यानौला में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व प्रशासिका जानकी दादी की पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केंद्र संचालिका बीके उमा पाठक ने जानकी दादी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि देश विदेश में उन्होंने अपनी सेवा से बड़ी पहचान कायम की थी। उन्होंने अपने संस्कार परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का सकारात्मक वातावरण बनाने का आह्वान किया। जानकी दादी की विश्व व्यापी सेवाओं के लिए भारत सरकार ने 10 अप्रैल 2021 को उन पर डाक टिकट जारी किया था। कार्यक्रम में बीके गोविंदी खडायत, नंदा ऐरी, गीता बिष्ट, कमला खोलिया प्रियंका चोपड़ा जानकी पंत, गीता जोशी गीता मेहता सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!