एन आई एन
पिथौरागढ़। में पंचशूल ब्रिगेड द्वारा आयोजित आठ दिवसीय जोरावर ट्रेल बाइक रैली की समाप्ति पर आज पंचाचूली सिंफनी संगीत समारोह का आयोजन किया। जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों के पहुंचने पर ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने स्वागत किया। जोरावर ट्रायल बाइक रैली के प्रतिभागियों का इस अवसर पर जोरदार स्वागत हुआ। रैली में 23 बाइकर्स शामिल हुए, जिसमें चार महिलाएं शामिल थी। यह रैली जनरल जोरावर सिंह की विरासत से जुड़े ऐतिहासिक सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरी। संगीत कार्यक्रम में स्थानीय गायक, के के म्यूजिकल ग्रुप, कमलजीत ढकरियाल आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दी। छलिया नृत्य ने समारोह में चार चांद लगाए।

error: Content is protected !!