न्यूज आई एन

खटीमा। विकासखंड क्षेत्र खटीमा के चकरपुर सहित ग्रामीण इलाकों में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। पुरुषों और महिलाओं ने टोली बनाकर घरों में जाकर होली गीतों को गाकर जश्न मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी ने जमकर रंग और पानी से होली खेली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक भुवन कापड़ी, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने भी सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। वहीं क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सभी चौक व चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
न्यूज आई एन

मृदुल पांडेय
खटीमा

error: Content is protected !!