न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। बुधवार को आमला एकादशी के पर्व पर होली का रंग पड़ेगा। रंग दोपहर 1.20 बजे तक डाला जा सकता है। रंग पड़ने के बाद गांवों में खड़ी होली की धूम मच जाएगी। विषाड़ के पंडित दामोदर भट्ट ने बताया कि 24 मार्च को रात होलिका दहन होगा और 26 को छलड़ी मनाई जाएगी। मैदानी क्षेत्र में छलड़ी 25 मार्च को होगी। बाजार में भी रंगों की बहार है। लोग पिचकारी, स्प्रे, अबीर-गुलाल और होली के कपड़े खरीद रहे हैं। घरों में महिलाएं गुजिया और चिप्स बना रही है। महिलाओं की बैठकी होली भी अब जोरों पर है।

error: Content is protected !!