न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मां कृपा बारात घर के पास दीपक सिंह बिष्ट निवासी कुमौड़ पिथौरागढ़ को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक संजय कुमार निवासी लेलू, वड्डा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। वाहन चालक के डीएल निलम्बन की कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक हिमांशु निवासी कुमौड़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अलावा जिले में पुलिस ने यातायात नियम तथा मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 122 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।

error: Content is protected !!