न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ। बड़ाबे सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में होली को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। होली 20 मार्च को एकादशी पर्व पर श्री लटेश्वर मंदिर से शुरू होगी। होल्यार 21 मार्च से जिला मुख्यालय के कुमौड़ से होली गायन शुरू करके विभिन्न क्षेत्रों में होली गायन करेंगे। होली पूर्ण रूप से नशामुक्त होगी। बैठक में सुभाष चंद्र जोशी, नंदकिशोर जोशी, हेम चंद्र जोशी, रवींद्र चंद्र जोशी, देवकी नंदन जोशी, हरीदत्त जोशी, नरेंद्र जोशी, भुवन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!