फ्री व फेयर इलेक्शन करना है प्राथमिकता : एसपी

न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले की नई पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मुख्यालय में मौजूद अधिकारियों को थाना, चौकी में आने वाले वादियों की समस्याओं को सुन सुसंगत धाराओं में शीघ्र दर्ज करने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में चौकसी तेज की जाएगी। महिला, बुर्जुग, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के विजन ड्रग फ्री उत्तराखंड 2025 को सार्थक बनाने के प्रयास किए जाएंगे। सीमा पार से अवैध तरीके से आने वाले समान पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व साफ सुथरे ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

error: Content is protected !!