न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें पौड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। चमोली जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रही रेखा यादव अब पिथौरागढ़ की नई पुलिस अधीक्षक होगी। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा, उन्होंने अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में साइबर क्राइम के खुलासो में शानदार कार्य किया। जिले में हुए करोड़ों रुपए के साइबर घोटाले में लिप्त दर्जनों लोगों ने उन्हें देशभर से ढूंढ निकाल कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया। पिथौरागढ़ नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जवानों की समस्याओं को लेकर बेहद संजीदा रहने वाले पुलिस अधीक्षक अपने अधिनस्थों के बीच भी काफी लोकप्रिय रहे।

error: Content is protected !!