न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के जीआईसी रोड स्थित चंद्र निवास में ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में महाशिवरात्रि पर्व के साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू हो गए है। पहले रोज सामूहिक योग ,ज्ञान कक्षा और भगवान शिव के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्व परिवर्तन के लिए दृढ़ संकल्प किया।केंद्र की निदेशक बहन महिमा ने महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मानवी और लावण्या ने सुंदर शिव नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपा भाटिया ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। बहन पद्मा ने दृढ़ संकल्प करवाये। कार्यक्रम का संचालन बहन वंदना ने किया। नगर में राज योग केंद्र का संचालन पिछले 15 वर्षों से हो रहा है।

error: Content is protected !!