न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के टकाना खेत निवासी 96 वर्षीय पूर्व प्रधानाचार्य भुवन चंद्र ओली का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे उर्दू मीडियम, मंडप और‌ बिण स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर रहे। रामेश्वर घाट में उनके पुत्र सुरेश चंद्र ओली और महेश चंद्र ओली ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर तमाम शिक्षकों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!