पिथौरागढ़। नगर के चंडाक क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। क्षेत्र में घूम रहे हैं लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से मॉर्निंग वॉक करने वालों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने कहा है कि चंडाक रोड पर वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन चलाते हैं आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से सुबह और शाम चंडाक रोड क्षेत्र पर पुलिस गश्त बढाये जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!