
न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। न्यूज़ आईएन की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। चार दिन पहले लोगों ने कुमौड़ मुख्य सड़क पर पाइप लाइन टूटने से पानी के बर्बाद होने, कपड़ों पर छींटे गिरने के बारे में जानकारी दी थी। इस बारे में न्यूज आईएन टीम ने भी जल संस्थान के अधिकारियों को जानकारी दी थी। जल संस्थान ने सड़क काटकर अंदर दबी लाइन की मरम्मत कर पानी बंद किया। क्षेत्र और वहां चलने वाले लोगों ने न्यूज़ आईएन की टीम को धन्यवाद कहा है।