न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाकरण तिराहे पर एकत्र ह़ोकर मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून होंगे। यह विधेयक पूरे देश के लिए रोल मॉडल होगा। इस अवसर पर गोपू महर, रवि जंग, बसंत जोशी गोलू पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!