न्यूज़ आई एन

बैतड़ी। नेपाल के बैतड़ी में एक महिला की गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला पुलिस कार्यालय बैतड़ी के पुलिस निरीक्षक खेमविक्रम केसी ने बताया कि शिवनाथ ग्रामीण नगर पालिका-2 शरमाली की 38 वर्षीय तोलादेवी महता शुक्रवार को घर से धनकोट की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह खाई में गिर गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आ गई। उसे स्वास्थ्य संस्थान में सामान्य उपचार के बाद डडेलधुरा अस्पताल से निसर्ग अस्पताल धनगढ़ी ले जाया गया। जहां शनिवार की रात 12 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!