
एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले में आज टिप्पर की चपेट में आने से नगर पालिका में कार्यरत कार्यालय सहायक मंधीर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंधीर सिंह सड़क पार करने के दौरान टिप्पर की चपेट में आ गए। इस घटना से नगर पालिका कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सरकारी कार्यालय में शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।