एन आई एन
पिथौरागढ़। नियमित पुलिस कार्य और बगैर उपकरणों के ही अंश निर्धारण का कार्य कराये जाने के विरोध में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उप निरीक्षक संघ का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार कल से शुरू होगा। संघ के अध्यक्ष विजय पंत ने कहा है कि नियमित पुलिस कार्य पुलिस को सौंपें जाने के बावजूद राजस्व पुलिसकर्मियों से कराया जा रहा है और बगैर उपकरणों की ही अंश निर्धारण की जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा रही है ,जिसका राजस्व उप निरीक्षक विरोध कर रहे हैं। संगठन ने दो दिन के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है इसके बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो अग्रिम कदम उठाया जाएगा। संघ की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी उप जिला अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीषा बिष्ट, सुचित्रा बाफिला, योगिता जोशी विक्रांत सिंह मंजू बिष्ट, मदन मोहन जोशी, सुरेश धामी, सिद्धार्थ भंडारी, नवीन चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!