न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बाल श्रम, मानव तस्करी, देह व्यापार की रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम के हेड कांस्टेबल दीपक खनका, निर्मल किशोर, रणवीर कम्बोज ने बाजार स्थित होटल ढाबों, बार, रेस्टोरेन्ट आदि में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों के सत्यापन भी चैक किये गये। साथ ही रोडवेज बस, टैक्सियों में आने-जाने वाले यात्रियों से पूछताछ करते हुए संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी गयी। इस दौरान कोई भी बाल श्रम, मानव तस्करी, देह व्यापार आदि के प्रकरण प्रकाश में नहीं आये।

error: Content is protected !!