एन आई एन
पिथौरागढ़। तहसील के भंडारी गांव में सिलेंडर फट जाने से एक युवक जितेंद्र सिंह बसेड़ा गंभीर रूप से झुलस गया है। युवक अपने बच्चों के लिए नाश्ता बनाने के लिए गैस सिलेंडर जला रहा था, इसी दौरान सिलेंडर फट गया। इससे लगी आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि जितेंद्र के माता-पिता नहीं है और वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति है, उन्होंने कहा, यदि कोई व्यक्ति जितेंद्र की मदद करना चाहे तो वह उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाता संख्या 3195 2746 159 पर मदद कर सकता है।

error: Content is protected !!