न्यूज़ इंडो नेपाल

बैतडी। नेपाल की बैतडी जिले में बकरी चराने के दौरान एक महिला पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला पुलिस कार्यालय प्रवक्ता खेम विक्रम केसी ने बताया मेलौली नगर पालिका की 65 वर्षीय सूरमा चंद गांव के नजदीकी पहाड़ी पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान वह खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने महिला को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डडेलधूरा अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!