न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहल पर पिथौरागढ़ कांग्रेस ने देश के लिए दान करें अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरुआत विधायक मयूख महर के सानिध्य में शुरू हुई ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाए। पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को 138 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। कार्यकर्ता देश की सबसे पुरानी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए जुट गए है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें।

error: Content is protected !!