न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जाजरदेवल के थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान मनोज कुमार जोशी निवासी रीठा खानी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। एम वी एक्ट का उल्लंघन करने पर 50 वाहन चालक मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 38 और कोटपा अधिनियम के तहत 6 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई।

error: Content is protected !!