न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत सदस्यों विकासखंड स्तरीय कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को मुनस्यारी विकासखंड में शुरू हुआ। उद्घाटन क्षेत्र प्रमुख भावना देवी ने किया। उन्होंने पंचायतों में नवाचार बढ़ाने की जरूरत बताइई। प्रशिक्षण दे रही समिति एक्शन इन हिमालय के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने क्षेत्र प्रमुख भावना देवी का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में 2030 तक नौ लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया गया है। बेसिक स्तर पर 17 विकास लक्ष्य तय किए गए हैं। जिन्हें अंगीकृत करने के लिए 169 उद्देश्यों पर कार्य किया जाना है। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर खुशाल सिंह जेठा ने किया।

error: Content is protected !!