न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने आदि कैलाश की प्रस्तावित हैली यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों निगम, पर्यटन विभाग और प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों का हेली सर्वे भी हुआ था। उन्होंने कहा कि इस तरह की सेवा शुरू होने से जिले में पर्यटन बढ़ेगा। वाहन मार्ग से भी यात्रा चलती रहेगी। हैली सेवा का कोई असर वाहन मार्ग से होने वाली यात्रा पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ बद्रीनाथ के लिए पहले से ही हैली सेवा दी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र के दौरे के बाद यहां केदारनाथ यात्रा के बराबर यात्री पहुंचेंगे। उन्होंने मार्ग में पढ़ने वाले कैंपों की स्थिति में सुधार के लिए ठोस प्रयास की जरूरत बताई।

error: Content is protected !!