न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जम्मू में शहीद हुए पंकज सिंह का पार्थिव शरीर बीती रात्रि पिथौरागढ़ पहुंचा। स्थानीय रामेश्वर घाट में सैकड़ो लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े तमाम पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर अंतिम सलामी दी। संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित किया। भारत माता की जयकारों के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई।गमगीन माहौल में मुवानी घाट पर सैनिक टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की अनुपस्थिति पर पूर्व सैनिक संगठन ने गहरी नाराज की जताई है।

error: Content is protected !!