न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। आरंभ स्टडी सर्किल ने सोमवार को टकाना रामलीला मैदान में 36वीं पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया। चर्चा में 40 से अधिक पाठकों ने 23 किताबों पर अपनी बात रखी। आयोजन में विज्ञान के दर्शन, मिथकों की पुनर्व्याख्या सेक्सुअल हेल्थ आत्मकथा निबंध संस्मरण उपन्यास कहानी संग्रह समाजशास्त्र से जुड़ी किताबों पर चर्चा हुई। आरंभ स्टडी सर्किल के दीपक ने बताया किताबों की पर अपनी राय साझा करने के साथ ही पाठकों ने अपनी पाठकीय यात्रा भी साझा की। आयोजन का उद्देश्य पुस्तकों के बारे में चर्चा कर लोगों में पढ़ने के प्रति रुचि जागृत करना है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक ने किया।

error: Content is protected !!