न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। प्रदेश में अगले छह माह तक कर्मचारी शिक्षकों की हड़ताल पर रोक लगाये जाने पर उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन के जिला अध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा है कि राज्य के गठन में शिक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कर्मचारी समस्याओं को लेकर परेशान है और अपने ही राज्य में उनकी नहीं सुनी जा रही है। सरकार को हड़ताल पर रोक लगाने की जगह कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने महंगाई भत्ते की घोषणा में की जा रही है देरी पर भी गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान निकाले जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!