न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़ भारतीय सेना की चार सौ बत्तीस इंडिपेंडेंस इंजीनियर्स स्कार्डन में तैनात पिथौरागढ़ जिले का जवान पंकज सिंह जम्मू में हादसे का शिकार हो गये है। जवान का पार्थिव देह आज चौथे दिन शाम तक उनके बिण स्थित पवन विहार कॉलोनी के आवास में पहुंचेगा। पूर्व सैनिक श्याम सिंह के सबसे छोटे पुत्र पंकज का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनका एक छह माह का पुत्र है। जवान का अंतिम संस्कार मुवानी में सैन्य सम्मान के साथ होगा। जवान के निधन का समाचार मिलते ही तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह व उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों का शव वायु मार्ग से घर तक पहुंचाने की मांग की है

error: Content is protected !!